✦ नए शब्द, हिंदी अर्थ और अंग्रेज़ी अर्थ ✦
| शब्द | हिंदी अर्थ | English Meaning |
|---|---|---|
| राष्ट्रीय | देश संबंधी | National |
| उद्यान | बड़ा बाग़/पार्क | Park / Garden |
| विस्तृत | बहुत फैला हुआ | Extensive / Spread out |
| मैदान | खुला समतल स्थान | Field / Plain |
| चरना | घास खाना (जानवरों का) | To graze |
| झुंड | समूह (जानवरों का) | Herd |
| खतरनाक | जो नुकसान पहुँचा सकता है | Dangerous |
| रक्षक | संरक्षण करने वाला | Protector / Guard |
| लुप्तप्राय | जो समाप्त होने के कगार पर है | Endangered |
| श्रृंखला | कड़ी, चेन | Chain / Series |
| विशेषता | खासियत | Speciality / Feature |
| प्रसिद्ध | जाना‑माना, मशहूर | Famous / Well-known |
| जलाया | आग लगाई | Set on fire / Burnt |
| आश्रय | रहने का स्थान | Shelter / Refuge |
| पर्यावरण | हमारे चारों ओर की प्रकृति | Environment |
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा
प्रश्नोत्तर एवं हल | कक्षा 5 हिंदी
बातचीत के लिए
- नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए।
इनमें कौन-कौन से पशु‑पक्षी दिखाए गए हैं?
उत्तर: चित्र में पेलिकन (एक जल पक्षी), हाथी, गैंडा, तेंदुआ, हिरण, फुदकती चिड़िया (हूपो), भेड़िया और बाघ दिखाए गए हैं। - आपने इन पशु‑पक्षियों को कहाँ‑कहाँ देखा है?
उत्तर: इन पशु‑पक्षियों को मैंने चिड़ियाघर, राष्ट्रीय उद्यान, टीवी/इंटरनेट पर एवं कुछ को गाँव/जंगल में भी देखा है। - इस पाठ में पशुओं के स्वभाव के बारे में क्या‑क्या बताया गया है?
उत्तर: पाठ में बताया गया है कि सभी पशु‑पक्षी अपने‑अपने समूह में रहना पसंद करते हैं, घास खाते हैं, कुछ झुंड में घूमते हैं, दुर्लभ जीव पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, और सभी का अपना विशेष स्वभाव होता है। - आप कहाँ-कहाँ की यात्रा पर जाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: मैं काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरवन, गिर वनों और रणथम्भौर जाना चाहूँगा क्योंकि वहाँ पक्षी‑पशु ऊपर से देखे जा सकते हैं, प्रकृति का आनंद मिलता है और दुर्लभ पशु‑पक्षी देखने को मिलते हैं।
पाठ से
- चाचा अशफ क़ो यात्रा के समय किसने संदेह की दृष्टि से देखा?
- (क) गैंडों ने ✓
- (ख) हिरणों ने
- (ग) भैंसों ने
- (घ) हाथियों ने ✓
- काजीरंगा में श्याम बंगाल टाइगर हैं पर उन्हें देखना कठिन है, क्योंकि–
- (क) वे कभी दिखाई नहीं देते।
- (ख) वे बड़े हिंसक होते हैं।
- (ग) वे रात में ही निकलते हैं। ✓
- (घ) वे कभी बाहर नहीं निकलते।
- एक विशालकाय हाथी तब तक निगरानी करता रहा जब तक–
- (क) लेखक और उसके मित्र निकल नहीं गए। ✓
- (ख) जीप वहीं खड़ी रही।
- (ग) पूरे झुंड ने रास्ता पार कर लिया।
- (घ) वहाँ से बाघ चलता नहीं गया।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा – सोचिए और लिखिए: उत्तर
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर
-
(क) यह पाठ एक पत्र है। यह पत्र किसने, किसे और क्यों लिखा है?
उत्तर: यह पत्र अशफ ने अपने मित्र बच्चों को लिखा है। इसमें वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा और वहाँ की सुंदरता, पशु‑पक्षियों तथा अपने अनुभव का वर्णन करता है ताकि बच्चे भी वहाँ जाने के लिए प्रेरित हों। -
(ख) मादा गैंडा कब और क्यों हिंसक हो जाती है?
उत्तर: मादा गैंडा तब हिंसक हो जाती है जब उसके साथ उसका बच्चा होता है या उसे अपने बच्चे की रक्षा करनी होती है। ऐसे समय में वह अपने बच्चे के आस-पास किसी को नहीं आने देती। -
(ग) भारतीय गैंडों की संख्या क्यों घट रही है?
उत्तर: भारतीय गैंडों की संख्या घटने का मुख्य कारण उनका शिकार किया जाना और उनके रहने के स्थान का कम होना है। साथ ही, पर्यावरण की कमी और शिकारी गैंडे के सींग के लिए उन्हें मार देते हैं, जिससे इनकी संख्या कम हो रही है। -
(घ) भगवान कृष्ण ने हाथी के स्थान पर गैंडे को रणक्षेत्र में भेजने का विचार क्यों छोड़ दिया?
उत्तर: भगवान कृष्ण ने सोचा यदि गैंडे को रणक्षेत्र में भेजा जाए तो वह अपने अनजानेपन और अजीब आकार के कारण सेना में डर फैला देगा, लेकिन उसका नियंत्रण कर पाना कठिन होगा। इसलिए यह विचार छोड़ दिया। -
(ङ) प्रथम दिन की यात्रा के बाद लेखक का मन क्यों नहीं भरा?
उत्तर: लेखक का मन इसलिए नहीं भरा क्योंकि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान बहुत विस्तृत और सुंदर है, वहाँ विभिन्न प्रकार के पशु‑पक्षी हैं, और उन्होंने सब कुछ ठीक से नहीं देख पाया था। वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता ने लेखक का मन मोह लिया था।
2. चित्र आधारित प्रश्न: पक्षी पर प्रश्न निर्माण
- यह चित्र किस पक्षी का है?
उत्तर: यह चित्र तोते का है। - यह पक्षी किस रंग का है?
उत्तर: यह पक्षी नारंगी-भूरा, लाल और नीला रंग का होता है। - यह पक्षी कहाँ पाया जाता है?
उत्तर: यह पक्षी भारत के अनेक हिस्सों, बाग-बगीचों, मैदानों और गाँवों में पाया जाता है। - यह पक्षी क्या खाता है?
उत्तर: यह पक्षी कीड़े‑मकोड़े, छोटे-छोटे जीव, मिर्ची ,अमरुद और पेड़ों पर मिलने वाला भोजन खाता है।
भाषा की बात
-
कोष्ठक में से उचित शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) आज ही हम सुबह हाथियों पर चढ़कर उद्यान देखने गए।
(भोर, सुबह)
(ख) हमने एक सींग वाला गैंडापहली बार देखा।
(पहले, पहली)
(ग) हमारी यात्रा कुछ जल्दी ही समाप्त हो गई।
(धीरे, जल्दी)
(घ) ड्राइवर हमें एक बील यानी झील की ओर ले गया।
(और, ओर)
(ङ) मार्गदर्शक (गाइड) ने बताया कि उन्हें देखना कठिन है।
(कि, की)
भाषा की बात और पाठ से आगे – प्रश्नोत्तर
भाषा की बात
अब नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित वाक्यांशों के स्थान पर तालिका में से एक शब्द चुनकर वाक्यों को पुनः लिखिए:
-
(क) काजीरंगा का सौंदर्य देखने योग्य है।
उत्तर: काजीरंगा का सौंदर्य दर्शनीय है। -
(ख) रश्मि का कार्य प्रशंसा के योग्य है।
उत्तर: रश्मि का कार्य प्रशंसनीय है। -
(ग) गौरव को उसके सहपाठी मधुर बोलने वाला लड़का मानते हैं।
उत्तर: गौरव को उसके सहपाठी मृदुभाषी मानते हैं। -
(घ) विद्यालय में सप्ताह में एक बार श्रमदान किया जाता है।
उत्तर: विद्यालय में साप्ताहिक श्रमदान किया जाता है। -
(ङ) मेरा बड़ा भाई सैनिक है।
उत्तर: मेरा अग्रज सैनिक है।
| साप्ताहिक | मृदुभाषी | अग्रज | प्रशंसनीय | दर्शनीय |
|---|
पाठ से आगे
1. इस पत्र में बहुत‑से प्राणियों के नाम आए हैं। आप उन प्राणियों को किस नाम से पुकारते हैं? अपने अभिभावकों की सहायता से कुछ पशु‑पक्षियों के नाम यहाँ लिखिए:
- गाय (Cow)
- भैंस (Buffalo)
- हाथी (Elephant)
- सिंह (Lion)
- शेर (Tiger)
- भेड़िया (Wolf)
- हिरन (Deer)
- बकरी (Goat)
- तोता (Parrot)
- कबूतर (Pigeon)
- हथिनी (She-elephant)
- गैंडा (Rhinoceros)
- नीलगाय (Nilgai)
- तीतर (Quail)
- मोर (Peacock)
मानचित्र आधारित प्रश्नोत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा
2. नीचे भारत के मानचित्र में कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान दर्शाए गए हैं। इसमें दी गई सूचनाओं को समझते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
-
(क) हाथियों के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कौन-से राज्य में स्थित है?
उत्तर: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान (केरल) हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। -
(ख) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है और यह किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल राज्य में है। यह बाघ व मगरमच्छ के लिए प्रसिद्ध है। -
(ग) भारत का सबसे पुराना और प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है और यह किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: भारत का सबसे पुराना और प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। -
(घ) स्तंभ 'क' और स्तंभ 'ख' का उचित मिलान कीजिए:
स्तंभ 'क' स्तंभ 'ख' उत्तर 1. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान हाथियों के लिए प्रसिद्ध हाथियों के लिए प्रसिद्ध ii. एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान iii. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश iv. ओडिशा सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान v. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश
अधिक पढ़ें: